बांग्लादेश में अगले साल अप्रैल महीने तक होंगे चुनाव, मोहम्मद यूनुस ने की घोषणा

Bangladesh National Election: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने देश में अगले राष्ट्रीय चुनाव की घोषणा शुक्रवार को कर दी है. उन्होंने कहा कि अगला चुनाव अप्रैल 2026 के आसपास तक हो सकता है. इससे पहले खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से चुनाव कराने की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई थी.

Bangladesh National Election: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की है. उन्होंने ऐलान किया है कि देश में आम चुनाव अगले साल अप्रैल महीने तक हो सकते हैं. यह घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से इस साल दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग को लेकर हाल ही में किए गए विरोध-प्रदर्शनों के बीच की गई है. ढाका ट्रिब्यून अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवी पर राष्ट्र के नाम संबोधन में यूनुस ने कहा कि निर्वाचन आयोग समय आने पर विस्तृत रूपरेखा पेश करेगा. उन्होंने कहा “चुनाव के समय को लेकर जनता और राजनीतिक दलों में काफी उत्सुकता है. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, चुनाव दिसंबर से जून के बीच होंगे. सरकार इस समय सीमा में विश्वसनीय तरीके से चुनाव कराने के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के वास्ते लगातार काम कर रही है.”

हमारा लक्ष्य भविष्य में संभावित संकट को रोकना- युनूस

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव को लेकर परामर्श किया है. उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य भविष्य में संभावित संकट को रोकना है. इसके लिए संस्थागत सुधार की जरूरत है. चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े संस्थानों में सुशासन सुनिश्चित किए बिना, छात्रों और नागरिकों की ओर से दिए गए सभी बलिदान बेकार हो जाएंगे.” इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा प्रशासन का गठन तीन चीजों के लिए किया गया है, जिनमें सुधार, न्याय और चुनाव शामिल हैं.

चुनाव कराने के लिए निकाली गई थी रैली

इससे पहले खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 28 मई को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर चुनाव के लिए काफी दबाव बनाया था. उन्होंने दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग को लेकर ढाका में एक विशाल रैली भी निकाली थी. बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रैली में शामिल होते हुए कहा था कि आम चुनाव दिसंबर तक हो जाने चाहिए. तैयारियां तुरंत शुरू की जानी चाहिए.

अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार हैं मोहम्मद यूनुस

पिछले साल अगस्त महीने में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार का पतन हो गया था. इसके बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में मोहम्मद यूनुस ने कार्यभार संभाला था. उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और समावेशी चुनाव कराना सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >