Balochistan : बस से उतारकर 9 यात्रियों को मारी गोली, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मचा हड़कंप

Balochistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में नौ बस यात्रियों का अपहरण कर हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. अधिकारियों को शक है कि इस हमले के पीछे अलगाववादी उग्रवादियों का हाथ हो सकता है. हालांकि, अब तक किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. जानें अधिकारियों ने क्या कहा?

Balochistan : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद हमलावरों ने नौ बस यात्रियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी. प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, गुरुवार शाम यात्रियों को कई बसों से अगवा किया गया. इसके बाद हमलावर उन्हें पास के पहाड़ी इलाके में ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई. रॉयटर्स ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. एक अन्य सरकारी अधिकारी नावेद आलम ने बताया कि पीड़ितों के शव रातभर में पहाड़ियों में मिले. उन्होंने कहा, “उनके शवों पर गोली के निशान थे और उन्हें पहाड़ी इलाके में रात के समय बरामद किया गया.”

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली

अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, इस तरह की घटनाओं को पहले अलगाववादी बलूच उग्रवादियों से जोड़ा गया है, जो अक्सर पंजाब प्रांत के लोगों को पहचान कर निशाना बनाते हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी क्षेत्र का सक्रिय उग्रवादी समूह है. अफगानिस्तान और ईरान से सटे इस खनिज संपन्न क्षेत्र में लंबे समय से ये सक्रिय है. वे सरकार पर बलूचिस्तान के संसाधनों के शोषण का आरोप लगाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >