बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान की 14 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर कब्जा कर उन्हें तबाह कर दिया है. इस दावे से जुड़ी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है. एक वीडियो में BLA के लड़ाके कथित तौर पर एक सैन्य चौकी पर हमला करते और हथियार जमा करते दिख रहे हैं.
हथियार और उपकरण जब्त करने का दावा
BLA के मुताबिक, इन अभियानों के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के हथियार और सैन्य उपकरण भी कब्जे में लिए गए. संगठन ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करने का दावा किया है.
क्वेटा-ताफ्टन रूट भी शामिल
बताया गया है कि BLA की कथित कार्रवाइयों में क्वेटा-ताफ्टन ट्रेड रूट समेत कई इलाके शामिल हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से इस दावे पर कोई साफ जवाब नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: Imran Khan Protest: इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से पहले एक्शन, पंजाब में 17 सितंबर तक सभाओं पर पाबंदी
