बाराकूडा चैम्पियनशिप के बाद अटवाल संयुक्त 38वें स्थान पर

बाराकूडा चैम्पियनशिप के बाद अटवाल संयुक्त 38वें स्थान पर

ट्रकी (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने बाराकूडा चैंपियनशिप के पहले दौर में चार बर्डी और दो बोगी लगाये और वह संयुक्त 38वें स्थान पर रहे. भारतीय मूल के स्वीडिश खिलाड़ी डेनियल चोपड़ा चार अंक के साथ संयुक्त 50वें स्थान पर रहे.

वहीं भारतीय मूल के अमेरिकी साहिथ थीगाला सात अंक लेकर संयुक्त 31वें स्थान पर हैं. रियान मूरे और एडम शेंक संयुक्त रूप से शीर्ष पर है.

टूर्नामेंट में विजयी रहने वाले को अगले सप्ताह पीजीए चैंपियनशिप में जगह मिलेगी .शीर्ष दो को सितंबर में होने वाले यूएस ओपन में जगह मिलेगी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >