अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया 50 दिनों का अल्टीमेटम, कहा- नहीं रोकी जंग तो रूस पर लगा दूंगा कड़े टैरिफ

America on Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि अगर अगले 50 दिन में रूस यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने को राजी नहीं होता तो उसपर भारी-भरकम टैरिफ लगा दूंगा. ट्रंप के ओवल ऑफिस में में  नाटो (NATO) के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूट से बातचीत के दौरान यह बात कही.

America on Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को बड़ी चेतावनी दी है. सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर रूस-यूक्रेन की जंग में 50 दिनों के अंदर कोई समझौता नहीं होता है तो वह रूस पर कड़े टैरिफ लगाएंगे. राष्ट्रपति ने नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान यह घोषणा की. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा “अगर 50 दिन में कोई समझौता नहीं हुआ तो हम बहुत कड़े शुल्क लगाएंगे.” हालांकि बैठक के दौरान उन्होंने यह नहीं बताया कि शुल्क कैसे लागू किए जाएंगे.

ट्रंप ने रूस पर साधा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा “मैं व्यापार का इस्तेमाल कई चीजों के लिए करता हूं. लेकिन, युद्धों के समाधान के लिए यह बहुत अच्छा कदम है.” राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ट्रंप रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों का कई बार जिक्र किया है. उन्होंने कई मौकों पर कहा भी है कि यूक्रेन से ज्यादा रूस शांति समझौते के लिए इच्छुक है. ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर युद्ध को लंबा खींचने का भी आरोप लगाया और उन्हें तानाशाह तक कहा. लेकिन, हाल के दिनों में यूक्रेन पर रूस के बड़े हमले और आवासीय इलाकों पर बमबारी के बाद ट्रंप ने रूस पर निशाना साधा है.

ट्रंप के विशेष दूत ने की राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात

यूक्रेन और रूस के बीच शांति स्थापित हो इसके लिए ट्रंप के विशेष दूत सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल कीथ केलॉग ने सोमवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने और ट्रंप के दूत ने यूक्रेनी वायु रक्षा को मजबूत करने, संयुक्त हथियार उत्पादन और यूरोपीय देशों के साथ मिलकर अमेरिकी हथियारों की खरीद के साथ-साथ रूस पर कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की संभावना के बारे में सार्थक बातचीत की है.

रूस के ताबड़तोड़ के आगे बेबस हो रहा यूक्रेन!

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोमवार को सोशल मीडिया टेलीग्राम पर कहा “हमें अमेरिका के नेतृत्व से उम्मीद है, क्योंकि यह साफ हो चुका है कि रूस तब तक नहीं रुकेगा जब तक उसकी महत्वाकांक्षाओं को बलपूर्वक नहीं रोका जाता.” रूस ने राजधानी कीव सहित यूक्रेन के शहरों पर सैकड़ों ड्रोन और क्रूज के साथ-साथ बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है, रूसी हमले का मुकाबला करने में यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को काफी मुश्किल आ रही है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >