America Shooting: मैरीलैंड में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

मैरीलैंड के पुलिस प्रमुख एड जैक्सन ने समाचार पत्र ‘द बाल्टीमोर सन’ को बताया कि कई लोगों को गोली लगी, जिसमें से तीन व्यक्ति की मौत हो गई है. घटनास्थल पर पुलिस के कई वाहनों को देखा गया.

America Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड शहर की राजधानी में एक मकान में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. मैरीलैंड के पुलिस प्रमुख एड जैक्सन ने समाचार पत्र ‘द बाल्टीमोर सन’ को बताया कि कई लोगों को गोली लगी, जिसमें से तीन व्यक्ति की मौत हो गई है. घटनास्थल पर पुलिस के कई वाहनों को देखा गया. पुलिस विभाग की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कई लोग घायल हुए हैं और उनमें से एक को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है. विज्ञप्ति में घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और डरने की कोई बात नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >