Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अब होगा युद्ध, दोनों देश तैयार

Afghanistan Pakistan War : अफगानिस्तान ने तुर्की और कतर की मध्यस्थता में हुई बातचीत के फेलियर के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया. पाकिस्तान की मांगों को अफगानिस्तान गतल बताया है. जानें अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने क्या कहा.

Afghanistan Pakistan War : तुर्की के इस्तांबुल में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अंतिम दौर की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद तालिबान सरकार ने कहा कि युद्ध की स्थिति में उसे अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है. दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद सीमा पर जारी झड़पें नहीं रुकी हैं. हाल ही में हुए संघर्षों में दर्जनों सैनिकों और नागरिकों की मौत के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है.

पाकिस्तान की अनुचित मांग की वजह से अशांति : जबीहुल्लाह मुजाहिद

एपी ने इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसके मुताबिक, अफगानिस्तान ने तुर्की और कतर की मध्यस्थता में हुई बातचीत की विफलता के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान की अनुचित मांगों के कारण शांति स्थापित नहीं हो पा रही है. अफगानिस्तान ने यह भी दोहराया कि युद्ध की स्थिति में उसे अपनी रक्षा का अधिकार है. आगे मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान क्षेत्र में अस्थिरता नहीं चाहता और युद्ध में उतरना उसकी पहली पसंद नहीं है.

अफगानिस्तान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार

मुजाहिद ने कहा कि अगर युद्ध छिड़ता है तो अफगानिस्तान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है. उन्होंने एक लिखित बयान में दोहराया कि अफगानिस्तान किसी भी देश के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा और न ही ऐसी कोई कार्रवाई स्वीकार करेगा जो उसकी सुरक्षा को कमजोर करे.

यह भी पढ़े : युद्ध की तैयारी! अफगान बुजुर्ग और युवा उठेंगे पाकिस्तान के खिलाफ, तालिबान ने दी कड़ी चेतावनी

क्या अब पाकिस्तान करेगा अफगानिस्तान पर हमला?

दोनों  देशों की बातचीत के अंतिम दौर से पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को चेतावनी दी थी. आसिफ ने कहा था कि अगर बातचीत असफल रही तो युद्ध तय है. पाकिस्तान के जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “अगर बातचीत नाकाम होती है, तो सिर्फ युद्ध ही होगा.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >