अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच फिर छिड़ी जंग, रात भर चलीं गोलियां, पाक आर्मी भागी-तालिबान ने भी खाली किया बॉर्डर इलाका

Afghanistan-Pakistan Border Tension: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर शुक्रवार देर रात भारी गोलीबारी हुई है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ने ही एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं. गोलीबारी की तीव्रता इतनी अधिक है कि डूरंड लाइन के दोनों ओर रहने वाले लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तरफ जा रहे हैं.

Afghanistan-Pakistan Border Tension: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक बार फिर हालात बिगड़ गए हैं. शुक्रवार देर रात दोनों देशों की सीमा पर भारी गोलीबारी हुई है. इस सप्ताह की शुरुआत में हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है. दोनों देशों के अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि की जा रही है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ने ही एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं. गोलीबारी की तीव्रता इतनी अधिक है कि डूरंड लाइन के दोनों ओर रहने वाले लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तरफ जा रहे हैं. हालांकि राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी बलों ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक प्रवक्ता ने अफगान बलों पर चमन सीमा के पास बिना उकसावे की फायरिंग करने का आरोप लगाया. स्पिन बोल्डक क्षेत्र में दोनों देशों की सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष इतना बढ़ गया कि हल्के हथियारों से लेकर भारी फायरपावर का इस्तेमाल तक शुरू हो गया. अफगान बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता अबेदुल्लाह फारूकी ने दावा किया कि यह झड़प पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई, जिसके जवाब में अफगान सैन्य बलों की बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई. 

पाकिस्तानी पोस्ट खाली होने की रिपोर्ट

पाक प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह चौकन्ना है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता तथा अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं अफगान मीडिया ‘खुरासान’ ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना 20 से अधिक चौकियां छोड़कर पीछे हट गई है. दोनों देशों के बीच माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है.

झड़प कैसे भड़की?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने सबसे पहले नागरिक इलाकों पर रॉकेट दागे, जिससे स्पिन बोल्डक में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक ग्रेनेड दागा जबकि अफगान फोर्सेज संघर्षविराम का पालन कर रही थीं. अफगान प्रवक्ता फारूकी के अनुसार, सीजफायर टूटने पर अफगान बलों ने जवाबी कार्रवाई की गई. इसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ बताया जा रहा है.  

इसके बाद दोनों तरफ से गोलियों की बौछार और रॉकेट जैसे भारी हथियारों का इस्तेमाल शुरू हो गया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागे गए कई मोर्टार सीधे रिहायशी इलाकों में गिरे, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए. लोग लगातार गोलियों और धमाकों की आवाजों से दहशत में हैं और आशंका है कि स्थिति और बिगड़ सकती है. कई परिवार रातों-रात अपना सामान लेकर गांव छोड़ चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस संघर्ष के कई वीडियो सामने आए हैं. इनमें तालिबान के संघर्ष के इलाके में रवानगी की सूचना दी जा रही है. देखें-

शांति वार्ता फिर विफल

यह झड़प दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के नए दौर के दो दिन बाद हुई है. पिछले वीकेंड सऊदी अरब में हुई बातचीत किसी ठोस नतीजे के बिना समाप्त हो गई, हालांकि दोनों पक्ष नाज़ुक युद्धविराम को जारी रखने पर सहमत हुए थे. यह वार्ता कतर, तुर्की और सऊदी अरब द्वारा हाल के महीनों में आयोजित कई बैठकों की नवीनतम कड़ी थी, जिनका उद्देश्य अक्टूबर में हुई घातक सीमा झड़पों के बाद तनाव कम करना था.

विवाद का ताजा मामला क्या है?

इस समय पाकिस्तान, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में, चरमपंथी घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन से सक्रिय आतंकी समूह उसकी सीमा के भीतर हमलों को अंजाम दे रहे हैं, जिसमें अफगान नागरिकों से जुड़े कथित फिदायीन हमले भी शामिल हैं. काबुल में तालिबान प्रशासन इन आरोपों को खारिज करता है और कहता है कि पाकिस्तान की सुरक्षा समस्याएं उसकी घरेलू चुनौतियों से जुड़ी हैं, इसके लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. अक्टूबर में दोनों देशों के बीच काफी हिंसक झड़प हुई थी. इसमें दर्जनों लोग मारे गए थे. यह 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से सीमा पर हुई सबसे भीषण हिंसा थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच तुर्की में शांति वार्ता हुई थी, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल पाया था. 

सीमा विवाद दोनों देशों के बीच विवाद की असल वजह

स्पिन बोल्डक पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा क्षेत्र पर पड़ता है. यहां पहले भी कई बार तनाव भड़क चुका है. यह व्यापार और आवागमन के लिए एक महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट है, लेकिन हर कुछ महीनों में यहां गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन है. यही दोनों देशों के बीच विवाद की असली वजह है. अफगानिस्तान इसे सीमा नहीं मानता. उसका कहना है कि पश्तून दोनों इलाकों में रहते हैं, ऐसे में इसका कोई हल निकाला जाना चाहिए. खैबर पख्नूख्वा का पाकिस्तानी क्षेत्र का इलाका इसी विवाद की भेंट चढ़ा रहता है. तालिबान सरकार की ओर से अभी कोई विस्तृत बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. 

ये भी पढ़ें:-

नेतन्याहू ने ये क्या किया! ऐसे आदमी को मोसाद चीफ बनाया, जिसने खुफिया विभाग में कभी काम ही नहीं किया

पुतिन के प्लेन का दरवाजा 40 मिनट बाद खुला, फिर सीढ़ी से उतरने में छिपा था बड़ा संदेश, पूर्व कर्नल का लैंडिंग पर खुलासा

पुतिन के जहाज पर लिखे РОССИЯ का क्या मतलब, देश का नाम RUSSIA क्यों पड़ा और Vladimir कैसे फेमस हो गया? जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >