अफगान सीमा बलों की ओर से गोलीबारी, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में छह की मौत

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के सीमा बलों ने जवाब��� गोलीबारी की है. पाकिस्तान सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काबुल में अफगान अधिकारियों से संपर्क किया है

Afghan Border Forces open fire : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन जिले में सीमा के निकट रविवार को अफगान बलों की ओर से गोलाबारी की गयी जिसमें कम से कम छह पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने की खबर है. इस गोलाबारी में 17 अन्य घायल भी हुए हैं. पाकिस्तानी सेना की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार अफगान बलों द्वारा की गई गोलीबारी में तोप के गोलों और मोर्टार समेत भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. आईएसपीआर ने एक बयान में कहा, अफगान सीमा बलों ने नागरिक आबादी पर तोप के गोलों और मोर्टार समेत भारी हथियारों से अकारण व अंधाधुंध गोलीबारी की.

छह पाकिस्तानी नागरिक मारे गये

सेना की ओर से जो बयान जारी किया गया है, उसके अनुसार गोलीबारी में छह पाकिस्तानी नागरिक मारे गये और 17 अन्य घायल हो गये. ‘समा’ टीवी की खबर के अनुसार घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

Also Read: जयशंकर ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार, कहा- दिन में समस्या पर बात और शाम को ड्रग्स सप्लाई… नहीं चलेगा
पाकिस्तान के सीमा बलों ने जवाबी गोलीबारी की

बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के सीमा बलों ने जवाबी गोलीबारी की है. पाकिस्तान सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काबुल में अफगान अधिकारियों से संपर्क किया है और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. गोलीबारी का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है. अफगान पक्ष को हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >