आईएसआईएस का आतंक, सूफी इमाम का सिर कलम किया !

दमिश्‍क : दुनिया में आतंक का प्रयाय बन चुकी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक दिल लहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है. मीडिया में जो खबर चल रही है उसकी मानें तो आईएसआईएस ने पूर्वी सीरीया में एक सूफी इमाम का सिर धड़ से अलग कर दिया है. बताया जा रहा है कि इमाम […]

दमिश्‍क : दुनिया में आतंक का प्रयाय बन चुकी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक दिल लहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है. मीडिया में जो खबर चल रही है उसकी मानें तो आईएसआईएस ने पूर्वी सीरीया में एक सूफी इमाम का सिर धड़ से अलग कर दिया है. बताया जा रहा है कि इमाम को मौत के घाट उतारने के बाद आईएसआईएस के आतंकियों ने उसके घर पर कब्‍जा कर लिया और उसके बीवी बच्चों को घर छोड़ने का फरमान सुनाया है.

इस घाटना के बाद परिवार में खौफ का माहौल है. इस घटना की जानकारी एक ह्यूमेन राइट्स संस्‍था ने दी. जानकारी के अनुसार यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इमाम की आतंकियों ने हत्‍या क्‍यों की. खबर है कि जिस इमाम को आईएसआईएस के आतंकियों ने मौत के घाट उतारा वह पेशो से इंजीनियर था और उसे इस आतंकी संगठन ने कुछ दिनों पहले अगवा कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >