10 मिनट में भिड़े 49 वाहन, हादसे में 16 लोगों की मौत- 66 घायल, जानें कैसे हो गया चीन में अचानक इतना बड़ा हादसा

नीय यातायात पुलिस विभाग के हवाले से कहा गया कि हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए. इसमें कहा गया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से आठ की हालत गंभीर है.

मध्य चीन के हुनान प्रांत में 10 मिनट के अंदर 49 वाहनों के आपस में टकराने पर कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य लोग घायल हो गए. एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई. यह दुर्घटना शनिवार शाम चांगशा शहर में शुचांग-गुआंगझू राजमार्ग पर हुई. सरकार संचालित सीजीटीएन के न्यूज पार्टल ने खबर दी कि कुल 49 वाहन 10 मिनट के अंदर आपस में टकरा गए.

हादसे में 16 की मौत 66 घायल: खबर में स्थानीय यातायात पुलिस विभाग के हवाले से कहा गया कि हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए. इसमें कहा गया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से आठ की हालत गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >