ISIS ने 16 कारोबारियों को मार डाला

बगदाद : इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन ने बैजी शहर से सरकार के नियंत्रण वाले पश्चिमी शहर हदीता में खाना लेकर जा रहे 16 इराकी कारोबारियों का कत्ल कर दिया. शहर के मेयर आब्देलहकीम अल-जुगैफी ने आज फोन पर एएफपी को बताया, ‘आईएसआईएस ने हदीता के 16 व्यापारियों को कल रात मार डाला.’ उन्होंने बताया, ‘मारे […]

बगदाद : इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन ने बैजी शहर से सरकार के नियंत्रण वाले पश्चिमी शहर हदीता में खाना लेकर जा रहे 16 इराकी कारोबारियों का कत्ल कर दिया. शहर के मेयर आब्देलहकीम अल-जुगैफी ने आज फोन पर एएफपी को बताया, ‘आईएसआईएस ने हदीता के 16 व्यापारियों को कल रात मार डाला.’

उन्होंने बताया, ‘मारे गये लोग बैजी से सब्जियां आदि खाद्य पदार्थ हदीता लेकर जा रहे थे.’ बगदाद से उत्तर में करीब 200 किलोमीटर दूर तिगरिस में पडने वाला बैजी आईएस के नियंत्रण में आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >