कराची: पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा आज कराची में की गयी कार्रवाई में एक प्रतिबंधित बलूच विद्रोही समूह के चार सदस्य मारे गए.सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की.
अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी के चार सदस्यों को यहां शहर के गोलीमार क्षेत्र में मार गिराया गया. इस अभियान को सिंध रेंजर्स ने अंजाम दिया.द डॉन की खबर के मुताबिक चार विद्रोही दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मारे गए. उनसे गोलाबारुद के अलावा भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं.
