ईरान का दावा: US का F-18 फाइटर जेट मार गिराया, पेंटागन ने कहा- 'सब झूठ है'

US F-18 Fighter Jet: ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के ताकतवर F/A-18 फाइटर जेट को अपने नए एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया है. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे ईरान सबूत के तौर पर दिखा रहा है. ईरान का कहना है कि यह हमला ओमान की खाड़ी के पास चाबहार में हुआ है.

US F-18 Fighter Jet: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर सेंटकॉम ने साफ कहा कि ईरान का दावा कोरी अफवाह और गलत जानकारी (मिसइन्फॉर्मेशन) है. अमेरिका ने स्पष्ट किया कि उनका कोई भी फाइटर जेट ईरान द्वारा नहीं गिराया गया है. फिलहाल वायरल वीडियो की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ईरानी सेना का बयान: ‘अमेरिकी सैनिक डर कर भागे’

ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जोलफाघरी ने दावे किए हैं कि इलाके से सभी अमेरिकी ठिकाने खत्म कर दिए गए हैं और अमेरिकी कमांडर्स व सैनिक अपनी जान बचाकर छिप रहे हैं. जोलफाघरी ने तो आम लोगों से अपील कर दी है कि वे अमेरिकी सैनिकों के छिपने की जगह की जानकारी ईरान को दें. नीचे आप वीडियो देख सकते हैं.

ट्रंप बोले- ईरान डील चाहता है

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नेता समझौता करना चाहते हैं, लेकिन वे अपने ही लोगों के डर से यह बात बोल नहीं पा रहे हैं. पाकिस्तान के जरिए अमेरिका ने एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें ईरान को अपना यूरेनियम स्टॉक खत्म करने, मिसाइल प्रोग्राम रोकने और क्षेत्रीय गुटों को सपोर्ट बंद करने की शर्त रखी गई है. नीचे आप वीडियो देख सकते है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के द्वारा जारी किया गया है.

ईरान ने बातचीत से किया इनकार

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने प्रेस टीवी पर कहा कि बिचौलियों के जरिए मैसेज भेजने का मतलब अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं है. रॉयटर्स के 6 सूत्रों के अनुसार, ईरान ने शर्त रखी है कि किसी भी सीजफायर में लेबनान को भी शामिल किया जाए. वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान अपनी हार नहीं मानता, तो ट्रंप उसे अब तक की सबसे करारी चोट देंगे.

ये भी पढ़ें: रिपोर्ट में दावा: US के 13 ठिकाने हुए तबाह, ईरानी मिसाइलों के डर से होटलों में छिपे अमेरिकी सैनिक

अमेरिका ने तबाह किए 10,000 टारगेट

अमेरिकी एडमिरल ब्रैड कूपर के मुताबिक, अमेरिका अब तक ईरान के अंदर 10,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला कर चुका है. उन्होंने दावा किया कि ईरान के 92% बड़े नौसैनिक जहाज तबाह हो गए हैं और ईरान के ड्रोन-मिसाइल हमले भी 90% तक कम हो गए हैं. इस बीच ईरान ने बाब अल-मंदाब जलडमरूमध्य जैसे समुद्री रास्तों को बंद करने की धमकी दी है.

ये भी पढ़ें: ईरान की चेतावनी: नेतन्याहू-ट्रंप के झांसे में आकर बच्चों को मौत के मुंह में न धकेलें, हमलावर सैनिक डूबकर गायब हो जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >