जापान में शौचालय से बदबू आने व हाथ साफ नहीं करने पर पति को पत्नी ने मारा चाकू

तोक्यो : एक जापानी महिला ने अपने पति द्वारा शौचालय इस्तेमाल करने के बाद आ रही दुर्गंध से नाराज होकर उस पर कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि एमा मामिया( 29) ने अपने पति के चेहरे पर रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले चाकू से स्पष्ट रूप से हमला किया […]

तोक्यो : एक जापानी महिला ने अपने पति द्वारा शौचालय इस्तेमाल करने के बाद आ रही दुर्गंध से नाराज होकर उस पर कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि एमा मामिया( 29) ने अपने पति के चेहरे पर रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले चाकू से स्पष्ट रूप से हमला किया जिसके बाद उसे हत्या की कोशिश के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया.

एमा कथित रूप से इस बात से नाराज थी कि उसका 34 वर्षीय पति जब शौचालय इस्तेमाल करके बाहर आया तो वहां से बहुत दुर्गंध आ रही थी.जिजी प्रेस एवं अन्य स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एमा का गुस्सा उस समय और बढ गया जब उसका पति शौचालय इस्तेमाल करने के बाद ‘‘ अपने हाथ धोने से पहले’’ अपने तीन वर्षीय बेटे की शौचालय इस्तेमाल करने में मदद करने लगा.जिजी ने एमा के हवाले से कहा,‘‘शौचालय से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि बच्चा इसे इस्तेमाल भी नहीं कर सकता था.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >