बांग्लादेश में बस दुर्घटना में 24 मरे, 23 घायल

ढाका : बांग्लादेश में बीती रात कम से कम 24 लोगों की उस समय मौत हो गई जब एक बस सड़क से फिसलकर पेड़ से जा टकराई. बस ढाका से दक्षिण पश्चिमी बारिसाल जा रही थी. इसमें 50 लोग सवार थे. एक जिला पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा फरीदपुर जिले के भंगा […]

ढाका : बांग्लादेश में बीती रात कम से कम 24 लोगों की उस समय मौत हो गई जब एक बस सड़क से फिसलकर पेड़ से जा टकराई. बस ढाका से दक्षिण पश्चिमी बारिसाल जा रही थी. इसमें 50 लोग सवार थे.

एक जिला पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा फरीदपुर जिले के भंगा क्षेत्र में बारिसाल-ढाका राजमार्ग पर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर उस समय हुआ जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया.

अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरे 24 लोगों में 19 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं. हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं जिनका नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >