दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान

लंदन: आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है.... मार्च 2015 तक की स्थिति के अनुसार, इंटेलसेन्टर के ‘शीर्ष 10 खतरनाक देशों’ की सूची में इराक के पहले और सीरिया के दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही पश्चिम एशिया सबसे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 31, 2015 8:34 PM

लंदन: आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है.

मार्च 2015 तक की स्थिति के अनुसार, इंटेलसेन्टर के ‘शीर्ष 10 खतरनाक देशों’ की सूची में इराक के पहले और सीरिया के दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही पश्चिम एशिया सबसे खतरनाक क्षेत्र बन गया है.
इंटेलसेन्टर के ‘कंटरी थ्रेट इंडेक्स (सीटीआई)’ आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के अलावा अन्य कई पहलूओं को मिलाकर सीटीआई तय करता है. सबसे ज्यादा सीटीआई मतलब सबसे ज्यादा खतरा. भारत के पडोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान का सीटीआई 122 है जबकि अफगानिस्तान का सीटीआई 186 है.
सीटीआई में शीर्ष 10 देश क्रमश: हैं.. इराक (एक), सीरिया (दो), नाइजीरिया (तीन), सोमालिया (चार), अफगानिस्तान (पांच), लीबिया (छह), यमन (सात) पाकिस्तान (आठ), यूक्रेन (नौ) और मिस्र (10).