पाकिस्तान ने 45 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कराची: अरब सागर में जल क्षेत्र का कथित रुप से उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तानी अधिकारियों ने कम से कम 45 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आज बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने कल बंदरगाह शहर कराची के पास अरब सागर में दैनिक गश्त के दौरान मछुआरों को गिरफ्तार […]

कराची: अरब सागर में जल क्षेत्र का कथित रुप से उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तानी अधिकारियों ने कम से कम 45 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आज बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने कल बंदरगाह शहर कराची के पास अरब सागर में दैनिक गश्त के दौरान मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौकाएं जब्त कर लीं.मछुआरों को कथित रुप से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अचिह्नित समुद्री सीमाई इलाके के अंदर गिरफ्तार किया गया. एमएसए ने मछुआरों को पुलिस के हवाले कर दिया जिन्होंने मामला दायर किया है.
एक पुलिस अधिकारी ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा.पाकिस्तान और भारत अक्सर विवादित जल क्षेत्र से एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहे हैं। अरब सागर की यह समुद्री सीमा पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >