पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह जाएंगे सउदी अरब

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह सउदी अरब के नये शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद से मुलाकात करने के लिए वहां जायेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यालय से आज जारी एक बयान में बताया गया है कि शाह अब्दुल्ला की मौत के बाद पिछले महीने सत्ता संभालने वाले उनके सौतेले भाई शाह सलमान […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह सउदी अरब के नये शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद से मुलाकात करने के लिए वहां जायेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यालय से आज जारी एक बयान में बताया गया है कि शाह अब्दुल्ला की मौत के बाद पिछले महीने सत्ता संभालने वाले उनके सौतेले भाई शाह सलमान के ‘विशेष आमंत्रण’ पर शरीफ अगले सप्ताह सउदी अरब की यात्रा करेंगे.

यात्रा का एजेंडा फिलहाल पता नहीं है लेकिन समझा जाता है कि शरीफ शाह सलमान के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे.सउदी अरब के शाही परिवार के साथ शरीफ के नजदीकी संबंध है और वे जनवरी से अब तक दो बार इस तेल संपन्न देश की यात्रा कर चुके हैं.
पहले तो वह बीमार शाह अब्दुल्ला की खैरियत जानने के लिए सउदी अरब गए थे और फिर उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने वहां गए थे.शरीफ की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब पाकिस्तान ने सउदी अरब की आलोचना की है कि वह तेल की बिक्री से प्राप्त धन से उग्रवादी समूहों तथा चरमपंथी विचारधारा का समर्थन कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >