पेशावर हमले के बाद पाकिस्तान में 19,000 से अधिक गिरफ्तारियां

इस्लामाबाद: पेशावर में सैनिक स्कूल पर तालिबान के जघन्य हमले के बाद पाकिस्तान में सरकार की ओर से की गई कार्रवाई में अलग अलग आरोपों के तहत 19,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सौंपी गई एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने 19,272 […]

इस्लामाबाद: पेशावर में सैनिक स्कूल पर तालिबान के जघन्य हमले के बाद पाकिस्तान में सरकार की ओर से की गई कार्रवाई में अलग अलग आरोपों के तहत 19,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सौंपी गई एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने 19,272 लोगों को अलग अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया है. कार्य योजना की शुरुआत पेशावर के सैनिक स्कूल में तालिबान के हमले के बाद की गई थी.बीते 16 दिसंबर को हुए इस हमले में 150 लोग मारे गए थे जिनमें 136 छात्र थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >