US Firing: फिलाडेल्फिया फायरिंग में 3 लोगों की मौत, एक गंभीर, जानिए क्यों अमेरिका में सरेआम होती है गोलीबारी

US Firing: घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से तीन लोगों के शव मिले हैं. जबकि, एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी था, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस को घटनास्थल से एक बंदूक बरामद हुआ है.

US Firing: अमेरिकी में गन कल्चर है, और गन कल्चर का खामियाजा भी अक्सर सामने आ जाता है. ताजा मामला फिलाडेल्फिया का है, जहां बीते शुक्रवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. गोलाबारी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. वहीं, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल हुए. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार अमेरिका में गोलीबारी की घटना सामने आ चुकी है.

घटनास्थल से मिला बंदूक: वहीं, अमेरिका फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची  पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से तीन लोगों के शव मिले हैं. जबकि, एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी था, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है. अधिकारियों ने बताया कि घायल शख्स की हालत काफी गंभीर है. वहीं पुलिस को घटनास्थल से एक बंदूक बरामद हुआ है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इसी बंदूक का इस्तेमाल किया गया है या किसी अन्य हथियार से गोलीबारी की गई है. बता दें, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

आए दिन होती है गोलीबारी: अमेरिका में गोलीबारी कोई नई बात नहीं है, आए दिन इस तरह की घटना अमेरिका में दिखाई दे ही जाती है. इससे पहले अमेरिकी के नैशविले के एक निजी क्रिश्चियन स्कूल में एक महिला ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी. बताया जा रहा है कि फायरिंग में बच्चों समेत 7 की मौत हो गई है. हालांकि जवाबी कार्रवाई में हमलावर महिला की भी मौत हो गई थी. इससे पहले कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अमेरिका के मिलवॉकी शहर में गोलीबारी की घटना सामने आयी थी. गोलीबारी में एक 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी, जबकि पांच युवतियां घायल हो गई थी.

Also Read: Poonch Terror Attack: किसने दी आतंकियों को पनाह? कहां से लाये इतना विस्फोटक, डीजीपी ने दी जानकारी

अमेरिकी में गन कल्चर: बता दें, अमेरिकी समाज में गन कल्चर आम बात है. जिस तरह हम शॉप से सिम कार्ड और मोबाइल फोन खरीदते हैं, उसी तरह अमेरिका में कोई भी शख्स जब मन चाहे गन खरीद सकता है. इसके लिए बहुत ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी होती है. दुकानों से बड़ी आसानी से गन मिल जाता है. वहीं, अमेरिकी में गन लेकर घूमना या अपने पास रखना आम बात है. लेकिन कई बार अमेरिकियों को गन कल्चर की कीमत भी चुकानी पड़ती है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >