एयर एशिया विमान हादसा : एक और शव, पांचवीं बड़ी वस्तु बरामद

जकार्ता-सिंगापुर : जावा समुद्र में जिस स्थान पर एयर एशिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है , उस इलाके से बचावकर्मियों ने एक और शव तथा इस विमान से जुडी पांचवीं बड़ी वस्तु बरामद की. खोजी अभियान का आज आठवां दिन है और कल खोजी दलों को जावा सागर में उठती उंची लहरों […]

जकार्ता-सिंगापुर : जावा समुद्र में जिस स्थान पर एयर एशिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है , उस इलाके से बचावकर्मियों ने एक और शव तथा इस विमान से जुडी पांचवीं बड़ी वस्तु बरामद की. खोजी अभियान का आज आठवां दिन है और कल खोजी दलों को जावा सागर में उठती उंची लहरों के बीच धातु की चार बडी वस्तुएं मिली थीं. इस बीच ऐसी खबरें आई थी कि यह उडान अवैध रुप से संचालित की गई थी क्योंकि इसकी मंजूरी नहीं थी.

बीते 28 दिसंबर को एयर एशिया की उडान क्यूजेड 8501 इंडोनेशिया के सुरबाया से सिंगापुर के लिए 162 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर रवाना हुई थी लेकिन , वह रहस्यमय तरीके से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आरएसए परसिसटेंस पर सवार कर्मियों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 7:58 बजे शव को देखा तथा फिर इसे सुबह 8:46 बजे पोत पर लाए.

इसके साथ जावा समुद्री क्षेत्र से बरामद किए गए शवों की संख्या 31 हो गई. बयान में कहा गया है कि आज शव सिंगापुर की नौसेना के समुद्र खोज वाले इलाके से बरामद किया गया. यह अभी पता नहीं चल पाया है कि यह शव पुरुष का था अथवा महिला का. इंडोनेशियाई अधिकारियों को सूचित किया गया है और शव पांगकालन बुन ले जाया जाएगा.
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बवाव एजेंसी बसरनास ने कहा कि आज सुबह पांचवीं बडी वस्तु बरामद की गई. इसका आकार 9.8 गुणा 1.1 गुणा 0.4 बताया गया है. बसरनास के अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खराम मौसम के कारण गोताखोरी से जुडे अभियान को निलंबित कर दिया गया है तथा पानी के भीतर संचालित होने वाले वाहन को खोज स्थल पर भेजा गया है. इस इलाके में 17 रुसी गोताखोर एवं मानवरहित पनडुब्बियां हैं.
पीडितों के शव और मलबा निकालने के काम में आज विमानों और 27 पोतों को तैनात किया गया. दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के चार बडे धातु के टुकडे कल पाए गए थे. दो बडे हिस्से पांगकलां बुन के समीप सागर की गहराई में मिले. इनमें से एक 9.4 मीटर लंबा और 4.8 मीटर चौडा है. दूसरा हिस्सा पास ही में था जो 7.2 मीटर लंबा और आधा मीटर चौडा है.
जांचकर्ता बरामद शवों का पोस्टमार्टम कर यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि विमान के साथ क्या हुआ था. मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि कुछ मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी. उधर, खबर है कि इस उडान को सुरबाया और सिंगापुर के बीच रविवार के दिन संचालित करने की इजाजत नहीं थी.
समाचार पत्र द स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार इंडोनेशियाई अधिकारियों ने कहा कि एयर एशिया ने रविवार को उडान का संचालन करके लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है. सिंगापुर का कहना है कि उसने रविवार के दिन की इस उडान के मार्ग को अनुमति दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >