ओबामा से भारत यात्रा के दौरान सिख मुद्दा उठाने का आग्रह

वाशिंगटन: 26 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के दौरे पर होंगे. भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान ने ओबामा से कश्मीर मु्द्दे पर बात करने का आग्रह किया है. अब एक और याचिका ओबामा के पास पहुंची है, जिसमें सिख समुदाय से संबंधित मुद्दा उठाने का आग्रह किया गया है. इस याचिका पर […]

वाशिंगटन: 26 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के दौरे पर होंगे. भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान ने ओबामा से कश्मीर मु्द्दे पर बात करने का आग्रह किया है. अब एक और याचिका ओबामा के पास पहुंची है, जिसमें सिख समुदाय से संबंधित मुद्दा उठाने का आग्रह किया गया है. इस याचिका पर अब तक एक लाख से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं. ओबामा अगले महीने भारत की यात्रा पर आने वाले हैं.

न्यूयॉर्क के संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ ने एक दिसंबर को इस ऑनलाइन याचिका को जारी किया था जिसमें ओबामा से अनुरोध किया गया है कि भारत यात्रा के दौरान वह ‘क्यों भारतीय संविधान सिखों को हिंदू के दायरे में रखता है?’ ‘सिख नरसंहार’ और ‘सिखों के स्वनिर्धारण का अधिकार’ जैसे मुद्दों को उठाएं.
कल तक व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर इस ऑनलाइन याचिका पर 1,14,000 हस्ताक्षर हुए हैं. एक महीने से भी कम समय में किसी ऑनलाइन याचिका पर इतनी संख्या में हस्ताक्षर होने से इस पर व्हाइट हाउस भी गौर कर रहा है.हालांकि फर्जी हस्ताक्षरों की जांच के बाद व्हाइट हाउस ने लगभग 85000 हस्ताक्षरों को हटा दिया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान भी इस संगठन ने ऐसी ही एक ऑनलाइन याचिका जारी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >