रुस ने भारत से भैंस के मांस के आयात की अनुमति दी

मास्को: रुस ने आज भारत से भैंस के मांस के आयात की तत्काल प्रभाव से अनुमति दे दी है. राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की भारत यात्रा से कुछ दिन पहले यह मंजूरी दी गई है. रुस के पशु चिकित्सा नियामक ने कहा, ‘‘पशु चिकित्सा और फाइतोसैनिटरी सर्विस रोसलकहोजनैडजार ने कजाखस्तान के कृषि मंत्रालय के साथ मिलकर […]

मास्को: रुस ने आज भारत से भैंस के मांस के आयात की तत्काल प्रभाव से अनुमति दे दी है. राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की भारत यात्रा से कुछ दिन पहले यह मंजूरी दी गई है.

रुस के पशु चिकित्सा नियामक ने कहा, ‘‘पशु चिकित्सा और फाइतोसैनिटरी सर्विस रोसलकहोजनैडजार ने कजाखस्तान के कृषि मंत्रालय के साथ मिलकर भारतीय भैंस मांस उत्पादकों को संगठनों के रजिस्टर में शामिल किया है.’’

रुस ने कहा है कि भारतीय इकाइयों को रुस को चार दिसंबर से भैंस के मांस की आपूर्ति की अनुमति होगी. अब यह रुसी कंपनियों पर निर्भर करेगा कि वे किस तरीके से आपूर्तिकर्ताओं के साथ संयोजन करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >