ISIS प्रमुख अल बगदादी की पत्नी और बेटा गिरफ्तार
लेबनान : आईएस प्रमुख अबू-बकर-अल-बगदादी के बेटे और पत्नी को लेबनान की सेना ने हिरासत में ले लिया है.बगदादी आइएसआइएस प्रमुख के तौर पर आतंकी साजिशों और गतिविधियों को अंजाम देता रहा है. सीरिया और इराक के कई हिस्सों पर कब्जा कर इस्लामिक स्टेट प्रमुख बगदादी कुछ माह पहले पहली बार तब सामने आया था […]
लेबनान : आईएस प्रमुख अबू-बकर-अल-बगदादी के बेटे और पत्नी को लेबनान की सेना ने हिरासत में ले लिया है.बगदादी आइएसआइएस प्रमुख के तौर पर आतंकी साजिशों और गतिविधियों को अंजाम देता रहा है. सीरिया और इराक के कई हिस्सों पर कब्जा कर इस्लामिक स्टेट प्रमुख बगदादी कुछ माह पहले पहली बार तब सामने आया था जब उसने अपना एक वीडियो सार्वजनिक किया.
Lebanon detains a wife and son of ISIS leader Abu Bakr al-Baghdadi, reports say. http://t.co/15xUDUcNYS
बगदादी के बेटे और पत्नी की तो गिरफ्तारी हो गयी, लेकिन बगदादी सेना की पकड़ से अभी भी बाहर है. बीते माह अमेरिकी सेना के हवाई हमले में बगदादी घायल हो गया था. उस समय बगदादी के मरने की खबरें तक सामने आयीथीं. लेकिन बाद में मालूम हुआ कि बगदादी बचकर भाग निकलने में सफल रहा. इस हवाई हमले में आइएस के कई आतंकी मारे गए थे.