मिस्र में सडक दुर्घटना में 14 मरे, दो घायल

काहिरा : एक ट्रक से मिनीबस की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए. हादसा मिस्र के मेन्या प्रांत में हुआ. काहिरा से करीब 245 किमी दूर रिंग रोड पर यह दुर्घटना कल हुई. दुर्घटना के बाद एंबुलेन्स वहां भेजी गयी. स्थानीय मीडिया की खबर […]

काहिरा : एक ट्रक से मिनीबस की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए. हादसा मिस्र के मेन्या प्रांत में हुआ. काहिरा से करीब 245 किमी दूर रिंग रोड पर यह दुर्घटना कल हुई. दुर्घटना के बाद एंबुलेन्स वहां भेजी गयी.

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार दो घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जाती है. मिस्र में आए दिन सडक दुर्घटनाएं होती हैं. इस माह के शुरू में अलग अलग प्रांतों में हुई दो बडी सडक दुर्घटनाओं में कम से कम 28 लोगों की मौत हुई.

दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने सामुदायिक विकास संबंधी एक विशेषज्ञ परिषद को ऐसे हादसे कम करने के लिए एक व्यापक योजना बनाने का जिम्मा सौंपा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >