श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

रामेश्वरम : श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकडने के आरोप में जाफना प्रायद्वीप के पास से आज गिरफ्तार किया. मत्स्य विभाग के सहायक निदेशकों गोपीनाथ और सेकर ने बताया कि मछुआरे तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले के रामेश्वरम और जगदापट्टिनम इलाके के रहने वाले हैं. नौसेना ने […]

रामेश्वरम : श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकडने के आरोप में जाफना प्रायद्वीप के पास से आज गिरफ्तार किया. मत्स्य विभाग के सहायक निदेशकों गोपीनाथ और सेकर ने बताया कि मछुआरे तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले के रामेश्वरम और जगदापट्टिनम इलाके के रहने वाले हैं.
नौसेना ने मछुआरों की तीन नौकाएं भी जब्त कर लीं. उन्होंने बताया कि मछुआरों को जाफना में कराई नगर ले जाया गया है. श्रीलंकाई सरकार द्वारा मौत की सजा सुनाए गए पांच भारतीयों की रिहाई के कुछ ही दिन बाद आज यह कार्रवाई हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >