सीरिया व इराक में विधवंस करने वाले आइएसआइएस के बारे में उनके विरोधी एक कुर्द नेता ने चौंकाने वाला बयान दिया है. इस नेता की माने तो सुन्नी कट्टरपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट बहुत ताकतवर है. पश्चिमी देश इनकी ताकत को कम आंक रहे हैं. इस नेता के अनुसार इस कट्टरपंथी संगठन ने लाखों लड़ाके खड़े कर लिए हैं.
कुर्द राष्ट्रपति के करीबी नेता फाद हुसैन ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा है कि पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने यह दावा किया था कि इस्लामिक संगठन के पास करीब 31,500 लड़ाके है लेकिन उनके पास इस अनुमान से 8 गुना ज्यादा लड़ाके हैं. हुसैन ने कहा कि इस्लामिक संगठन ने पिछले महीने कुर्दिस्तान में सात अलग-अलग स्थानों के साथ पश्चिमी बगदाद के अनबर क्षेत्र की राजधानी रमादी और अरब-कुर्दिश शहर पर हमला कर दिया था.
उनके अनुसार अमेरिका खुफिया एजेंसी ने जिहादियों की संख्या में केवल प्रमुख लड़ाके की ही गिनती की है. हुसैन की मानें तो आइएस हर तीसरे व्यक्ति पर शासन कर रहा है. आइएस के इन आतंकियों की इतनी बड़ी संख्या से लड़ना काफी मुश्किल है. अमेरिका अगर हवाई हमलें भी करे तो वे इन्हें समाप्त नहीं कर सकता है. अमेरिका जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन, जनरल मार्टिन डेम्पसी ने पिछले सप्ताह बगदाद में एक अभियान के दौरान बताया था कि आइएस को समाप्त करने के लिए 80,000 सैनिकों की जरूरत पड़ेगी.
फिलहाल कुर्दिश की क्षेत्रीय सरकार को उत्तरी इराक और सीरिया के बीच के सीमावर्ती क्षेत्र से कटान का सामना करना पड़ रहा है. हुसैन ने कहा उनका सामना करने के लिए उन्हें को तोपखाने, अपाचे हेलिकॉप्टरों और टैंक जैसे भारी हथियारों की जरूरत पड़ सकती है.
