पाक राष्ट्रपति ने दी हिंदुओं को दीपावाली की बधाई

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन प्रकाश के पर्व दिवाली के मौके पर देश के हिंदू समुदाय के लोगों को बधाई दी है और अल्पसंख्यकों को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित किए जाएंगे. हुसैन ने दिवाली के मौके पर दी गई मुबारकबाद में कहा, ‘‘मैं दिवाली के मौके पर इस हिंदुओं और अनुसूचित […]

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन प्रकाश के पर्व दिवाली के मौके पर देश के हिंदू समुदाय के लोगों को बधाई दी है और अल्पसंख्यकों को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित किए जाएंगे.

हुसैन ने दिवाली के मौके पर दी गई मुबारकबाद में कहा, ‘‘मैं दिवाली के मौके पर इस हिंदुओं और अनुसूचित जाति के लोगों को दिली मुबारकबाद देता हूं. दुआ करता हूं कि यह मौका लोगों के लिए अमन और खुशहाली लाए.’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान और कल्याण के लिए हर प्रयास करने को प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >