बांग्लादेश में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश में ईद के जश्न के दौरान जहरीली शराब पीने से पिछले तीन दिन में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब दर्जन भर अन्य लोगों का इलाज चल रहा है.

ढाका : उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश में ईद के जश्न के दौरान जहरीली शराब पीने से पिछले तीन दिन में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब दर्जन भर अन्य लोगों का इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मिलावटी शराब पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: 20 फुट तक फैल सकता है Coronavirus, 6 फुट के सोशल डिस्टेंसिंग नियम में बदलाव की जरूरत

इनमें से कुछ लोगों की अपने घरों पर ही मौत हो गई जबकि कुछ ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.” हालांकि, सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस का दावा है कि दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों की मौत हुई है. इस बीच, अधिकारियों ने उन जगहों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है, जहां अवैध तरीके से शराब बनायी जाती है.

Also Read: Mahindra SUV की खरीद पर 3 लाख रुपये तक की छूट, जानें पूरा OFFER

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >