आईएसआईएस ने 250 सीरियाई सैनिकों की हत्या का वीडियो जारी किया

बगदाद:आईएसआईएस ने फिर से एक अमानवीय घटना को अंजाम दिया है. इस बार आईएसआईएस ने सीरिया के 250 सैनिकों की हत्या कर उसका वीडियो का जारी है. एक वीडियो में सीरिया के सैनिकों को बंदी बनाया हुआ दिखाया गया है. आईएसआईएसवालों ने इन सैनिकों के हाथों को बांधा हुआ है. इस खौफनाक मंजर के वीडियो […]

बगदाद:आईएसआईएस ने फिर से एक अमानवीय घटना को अंजाम दिया है. इस बार आईएसआईएस ने सीरिया के 250 सैनिकों की हत्या कर उसका वीडियो का जारी है.

एक वीडियो में सीरिया के सैनिकों को बंदी बनाया हुआ दिखाया गया है. आईएसआईएसवालों ने इन सैनिकों के हाथों को बांधा हुआ है.
इस खौफनाक मंजर के वीडियो को यू-ट्यूब में डाला गया है.जिसे अब तक बहुत सारे लोगों ने देखा है. वी‍डियों में आईएस के आतंकी सैनिकों को कतार में लेटाकर मार रहे हैं. वीडियों मेंये सैनिक नग्न अवस्था में हैं. वहीं दूसरा वीडियो भी जारी किया है जिसमें मृत सैनिकों की लाशें बिछी हुई दिखाई दे रही हैं.
हालांकि की अभी तकइस वीडियोकेप्रमाणिक होने की पुष्टि नहीं हो पाई है.सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान ने कहा, पकडे गए सैनिक भाग रहे थे और उस दौरान जेहादियों ने उन्हें मार डाला. कई हफ्तों के भीषण संघर्ष के बाद आईएस ने बीते रविवार को हवाई अड्डे पर कब्जा कर ल���या है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >