चीन : अपार्टमेंट में विस्फोट, एक की मौत, 8 घायल

बीजिंग : चीन की राजधानी में बनी एक रिहायशी इमारत में आज सुबह विस्फोट होने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए. शहर के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चाओयांग जिले में जुओजियाझुआंगबीली समुदाय की इमारत के भूतल पर विस्फोट हुआ. बचावकर्मियों को घटनास्थल पर खोज […]

बीजिंग : चीन की राजधानी में बनी एक रिहायशी इमारत में आज सुबह विस्फोट होने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए. शहर के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चाओयांग जिले में जुओजियाझुआंगबीली समुदाय की इमारत के भूतल पर विस्फोट हुआ.
बचावकर्मियों को घटनास्थल पर खोज के दौरान एक वृद्ध महिला घायल अवस्था में मिली. उन्होंने उस महिला को पास के अस्पताल में भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, सभी घायलों को अस्पताल में भेज दिया गया. इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. विस्फोट के कारणों की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है. निवासियों ने कहा कि उन्होंने भारी विस्फोट की आवाज सुनी और स्तब्ध रह गए. खिडकियों के शीशे टूट गए थे और आसपास की कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >