मिस्र में 4.1 तीव्रता का भूकंप

काहिरा : काहिरा-स्वेज सडक पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गयी. वाडी हजौल के नाम से जाने जाने वाले इलाके में यह भूकंप कल रात (स्थानीय समयानुसार 10 बज कर एक मिनट पर) आया. ‘‘नेशनल इन्स्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमिकल एंड जियोफिजिकल रिसर्च’’ के प्रमुख हतेम औडा ने […]

काहिरा : काहिरा-स्वेज सडक पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गयी. वाडी हजौल के नाम से जाने जाने वाले इलाके में यह भूकंप कल रात (स्थानीय समयानुसार 10 बज कर एक मिनट पर) आया.

‘‘नेशनल इन्स्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमिकल एंड जियोफिजिकल रिसर्च’’ के प्रमुख हतेम औडा ने बताया कि यह इलाका हल्के भूकंप के लिए जाना जाता है.उन्होंने कहा कि इस भूकंप का झटका केवल काहिरा और स्वेज नहर क्षेत्र में कुछ जगहों पर महसूस किया गया. मिडल ईस्ट न्यूज एजेंसी :एमईएनए: को उन्होंने बताया ‘‘किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >