ऋषि सुनक के गार्डन में सजेगी 13 लाख पाउंड की मूर्ति, फिजूलखर्ची के लिए निशाने पर आये ब्रिटेन के पीएम

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के गार्डन स्पार्क्स रो में सजाने के लिए प्रतिमा की खरीद की गई है. ब्रिटिश सरकार ने इसे खरीदने के लिए सरकारी खजाने से 13 लाख पाउंड खर्च किये. यह प्रतिमा कांसे की बनी है. प्रतिमा की खरीद को लेकर ऋषि सुनक लोगों की आलोचना का सामना कर रहे हैं.

आर्थिक तंगी और रिसेसन के दौर से गुजर रहे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक लोगों के निशाने पर है. दरअसल एक फिजूलखर्ची के कारण वो लोगों के निशाने पर आ गये हैं. बीते दिनों ब्रिटेन के प्रख्यात शिल्पकार द्वारा बनाई गई एक कांस्य प्रतिमा की खरीद को लेकर ऋषि सुनक लोगों की आलोचना का सामना कर रहे हैं. बता दें, 10 डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास और कार्यालय है.

13 लाख पाउंड है प्रतिमा की कीमत: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के गार्डन स्पार्क्स रो में सजाने के लिए प्रतिमा की खरीद की गई है. ब्रिटिश सरकार ने इसे खरीदने के लिए सरकारी खजाने से 13 लाख पाउंड खर्च किये. यह प्रतिमा कांसे की बनी है. लेकिन लोग देश में छाई क्राइसिस को देखते हुए इसे फिजूलखर्ची करार दे रहे हैं.

गौरतलब है कि पूरे ब्रिटेन में मंदी की हालत है. देश में बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है. घरेलू बिल आसमान छू रहा है. सरकार सार्वजनिक खर्च में कटौती करने की योजना बना रही है. ऐसे में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की इस फिजूलखर्ची लोगों के लिए निंदा का विषय बन गया है.

क्रिस्टी नीलामी घर ने बेची थी प्रतिमा: अखबार द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेनरी मूर की वर्किंग मॉडल फॉर सीटेड वुमन द्वारा निर्मित इस प्रतिमा को क्रिस्टी नीलामी घर ने बेचा था. इसे करदाताओं से वित्त पोषित गवर्नमेंट आर्ट कलेक्शन ने पिछले महीने खरीदा था.
लेकिन प्रतिमा की खरीद ने विवाद पैदा कर दिया है.  
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Anand Mahindra: भारतीय दामाद क्यों नहीं? एक यूजर के इस सवाल पर आनंद महिंद्रा ने दिया बेहतरीन जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >