पोलैंड में विमान हादसा, 11 की मौत

वर्साय : पोलैंड के दक्षिण में चेस्तोशोवा के पास एक पैराशूट क्लब में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 11 लोगों की मौत हो गयी और एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया. आपातकालीन सेवाओं की प्रवक्ता जस्टिना सोशाका ने एएफपी को बताया, विमान में 12 लोग सवार थे. एकमात्र जीवित बचे […]

वर्साय : पोलैंड के दक्षिण में चेस्तोशोवा के पास एक पैराशूट क्लब में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 11 लोगों की मौत हो गयी और एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया.

आपातकालीन सेवाओं की प्रवक्ता जस्टिना सोशाका ने एएफपी को बताया, विमान में 12 लोग सवार थे. एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है. उसकी हालत गंभीर है. खबरों के मुताबिक, पाइपवर नवाजो नाम के इस विमान में 11 पैराशूटिस्ट और एक पायलट सवार था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >