सिडनी, : लापता मलेशियाई विमान एमएच..370 को नेकर एक खुलासा किया गया है. लापता होने की जांच कर रहे जांचकर्ताओं ने विमान के कॉकपिट उपकरण के साथ छेड़छाड़ किये जाने का अंदेशा जताया है और विशेषज्ञों का मानना है कि इसी वजह से विमान राडार के दायरे से बाहर हो गया.
आस्ट्रेलियाई विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक लापता बोइंग..777 विमान में उडान के शुरुआती चरण में रहस्यमयी तरीके से बिजली गुल हो गई. विमान के कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उडान भरने के 90 मिनट से कम समय में विमान की सैटेलाइट डाटा यूनिट ने सैटेलाइट को अप्रत्याशित लाग..आन अनुरोध किया.
