ईरानी फंड रिलीज करने के दावे पर अमेरिका का बयान आया सामने, रिपोर्ट को बताया फर्जी

US Iran News: अमेरिका ने ईरानी फंड रिलीज करने के दावे को खारिज कर दिया है.

US Iran News: एक अमेरिकी अधिकारी ने आज उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वॉशिंगटन ने ईरान की संपत्तियों पर लगी रोक हटाने पर सहमति दे दी है.

ईरान ने क्या किया था दावा?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ ईरानी सूत्र ने बताया था- अमेरिका ने कतर और अन्य विदेशी बैंकों में जमा ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करने पर सहमति जताई है. ईरान ने कहा- फंड रिलीज करने के मुद्दे पर सहमति यह संकेत है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता सही दिशा में है. ईरान ने अमेरिकी फैसले का स्वागत किया था.

अमेरिका ने 8 साल पहले ईरानी फंड को किया था फ्रीज

अमेरिका ने 8 साल पहले ईरान की करीब 8 बिलियन डॉलर की राशि को फ्रीज कर दिया था. जो कतर और अन्य विदेशी बैंकों में जमा हैं. हालांकि 2023 में जो बाइडेन प्रशासन ने कैदियों की अदला-बदली के बदले फंड रिलीज करने पर सहमति जताई थी. लेकिन हमास का इजराइल पर हमला किए जाने के बाद बाइडेन ने वापस फंड को फ्रीज करने का आदेश दे दिया.

ये भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका के सामने खींच दी लकीर, कहा- अगर बातचीत इजराइल फर्स्ट होता है, तो…

पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ने ईरानियों का स्वागत मिलिट्री यूनिफॉर्म में किया, लेकिन जेडी वेंस का सूट में क्यों?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >