नाइट क्लब में जाने के लिए मां ने बच्चे को गर्म कार में किया बंद

ह्यूस्टन : मां की ममता उस वक्त शर्मसार हो गई जब एक महिला ने अपने बच्चे को नाईट क्लब जाने के पहले कार में बंद कर दिया. घटना अमेरिका के ह्यूस्टन की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मां ने अपने तीन साल के बच्चे को नाइट क्लब जाने के लिए गर्म कार में अकेले […]

ह्यूस्टन : मां की ममता उस वक्त शर्मसार हो गई जब एक महिला ने अपने बच्चे को नाईट क्लब जाने के पहले कार में बंद कर दिया. घटना अमेरिका के ह्यूस्टन की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मां ने अपने तीन साल के बच्चे को नाइट क्लब जाने के लिए गर्म कार में अकेले छोड़ दिया हालांकि घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला दक्षिण एशियाई है.

हैरिस काउंटी के शैरिफ कार्यालय के अनुसार उज्मा शेख ने पूर्वोत्तर हैरिस काउंटी में अपने बच्चे के साथ नाइट क्लब में जाने की कोशिश की, लेकिन द्वार पर तैनात गार्ड ने उसे प्रवेश करने से रोक दिया. गार्ड ने बताया कि इस पर महिला वापस चली गई और बाद में अकेले आई. इस बार, उसने बोला कि वह बच्चे को एक मित्र के यहां छोड आई है. महिला की बात पर गार्ड को संदेह हुआ और वह उसके वाहन को देखने गया. उसने कार में बच्चे को अकेला पाया. इस पर उज्मा शेख को बच्चे के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और 2,000 डॉलर के मुचलके पर छोडा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >