ट्रंप ने सीजफायर को विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया, कहा- होर्मुज में तैनात रहेगा अमेरिका

ईरान के साथ दो हफ्ते के लिए युद्ध रोकने की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने आज के दिन को विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया. साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दिया कि अमेरिका अभी होर्मुज के पास ही रहेगा. पीछे नहीं हटेगा.

US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Truth Social पर एक पोस्ट किया और लिखा- विश्व शांति के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने होर्मुज में अपनी मौजूदगी की घोषणा करते हुए कहा- यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही को सुचारू बनाने में मदद करेगा. वहां बहुत सारे सकारात्मक काम होंगे. इससे बहुत ज्यादा पैसा भी कमाया जाएगा. हम वहां मौजूद रहेंगे. बस आस-पास ही रहेंगे ताकि यह पक्का हो सके कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है.

ईरान अब रिकंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर सकता है : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा- ईरान अब अपने पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है. ट्रंन ने सीजफायर की घोषणा को Middle East का स्वर्ण युग भी बताया.

ट्रंप ने ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी थी

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमत नहीं होता है, तो पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा. अमेरिका ने ईरान के तेल केंद्र खार्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इजराइल और अमेरिका द्वारा 28 फरवरी को हमले शुरू करने के बाद से ईरान ने होर्मुज से होकर गुजरने वाले जहाजों के आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया था. इस रोक के बाद पूरी दुनिया में पेट्रोल, भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं.

ईरान में 1900 से अधिक लोगों की मौत

ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से 1900 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. लेबनान में 1500 से अधिक लोग मारे गए हैं. 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. 11 इजराइली सैनिकों की भी जान गई है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान सीजफायर पर इजराइल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

सीजफायर के बाद ईरान में बवाल; इजराइल-अमेरिकी झंडे जलाए गए, मुर्दाबाद के लगे नारे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >