काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया है कि अमेरिकी सैनिकों के हटते ही उनके देश में भी इराक की तरह अराजकता फैल जाएगी. दोनों देश अमेरिकी युद्ध के केंद्र में रहे हैं और आतंकवाद से ग्रस्त हैं.जेहादी विद्रोहियों द्वारा कई बडे शहरों पर कब्जा करने से इराक की सरकार संकट में है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित है और इस तरह की आशंका बढ गई है कि अफगानिस्तान को भी ऐसे ही दिन देखने पड सकते हैं.
यह पूछने पर कि जैसा इराक में हो रहा है वैसा ही अफगानिस्तान में भी हो सकता है तो करजई ने बीबीसी से कहा, ‘‘नहीं, कभी नहीं.’’ आज जारी साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अल..कायदा आतंकवादी समूह की अफगानिस्तान में उपस्थिति नहीं है.
