नोवोहान्निव्का (यूक्रेन) : रुस समर्थक अलगाववादियों ने आज यूक्रेन का एक सैन्य मालवाहक विमान को मार गिराया जिससे उसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गयी मरने वालों में चालक दल के सदस्य और सैनिक दोनों शामिल हैं.
नयी सरकार के विरोधियों द्वारा चलायी जा रही उग्रवादी गतिविधियों को रोकने का संघर्ष कर रहे यूक्र्रेन के बलों को यह बड़ा झटका है. देश के नए अरबपति राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेन्को ने एक सप्ताह पहले ही अपने पहले भाषण में शांति योजना के बारे में कहा था.
यूक्रेन के प्रोसेक्यूटर जनरल कार्यालय ने बताया कि लुहान्स्क हवाई अड्डे के पास गिराए गए इस मालवाहक विमान में चालक दल के नौ सदस्य थे जबकि 40 सैनिक मौजूद थे. हादसा शनिवार तड़के हुआ है. पूर्वी यूक्रेन स्थित लुहान्स्क रुस की सीमा के पास है. यह क्षेत्र में विद्रोहियों ने सरकारी भवनों पर कब्जा कर लिया है और स्वतंत्रता की घोषणा कर दी है. हालांकि लुहान्स्क हवाई अड्डा अभी भी यूक्रेन की सेना के नियंत्रण में है.
