वाशिंगटन : पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां कहा है कि अमेरिका के पास हेलीकाप्टर और मानवरहित विमान कार्यक्रम सहित भारत के साथ सह विकास एवं सह उत्पादन की पेशकश करने के लिए ‘नवीनतम’ रक्षा प्रौद्योगिकी है.
अमेरिका के खरीद, प्रौद्योगिकी और साजोसामान अवर सचिव फ्रैंक केंडल ने कहा, ‘‘हमारे पास भारत के समक्ष पेशकश करने के लिए कई चीजें हैं. अगली पीढी की जावेलीन मिसाइल समेत सह विकास एवं सह उत्पादन के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी हैं.’’
उन्होंने कहा कि पेशकश की जाने वाली प्रौद्योगिकी की सूची में हेलीकाप्टर और मानव रहित विमान कार्यक्रम शामिल हैं. केंडल ने कहा, ‘‘ हमारे पास तोपखाना भी हैं. हमारे पास कई अन्य चीजे हैं जो विभिन्न चरण में है.’’ गौरतलब है कि केंडल को अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने भारत के साथ पेंटागन रक्षा प्रौद्योगिकी एवं कारोबार पहल को आगे बढाने का दायित्व सौंपा है.
