पाकिस्तान : सड़क हादसे में पांच की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक बस खाई में गिर गयी जिससे सेना के दो सैनिकों और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. डान ने खबर दी कि रावलपिंडी से गिलगिट बाल्टिस्तान क्षेत्र के स्कार्दू जा रही बस मनशेहरा […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक बस खाई में गिर गयी जिससे सेना के दो सैनिकों और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

डान ने खबर दी कि रावलपिंडी से गिलगिट बाल्टिस्तान क्षेत्र के स्कार्दू जा रही बस मनशेहरा जिले में हादसे का शिकार हुई. अधिकारियों ने कहा कि सेना के दो सैनिकों और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

चश्मदीदों ने कहा कि यह दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई. घायल यात्रियों को पास के अस्पताल भेजा गया है. हादसे में छह सैनिकों के घायल होने की खबर है. सैनिक ड्यूटी के लिए स्कार्दू जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >