वाशिंगटन : भारत की नव-नियुक्त वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, निर्मला सीतारमण को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि माइक फ्रोमैन ने बधाई दी और उनसे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पर चर्चा की। यह बात अमेरिका व्यापार प्रतिनिध के प्रवक्ता ने कही.
प्रवक्ता ने कल कहा ‘‘आज सुबह फ्रोमैन ने निर्मला से बात की और उन्हें वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री बनने की बधाई दी और अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार संबंध पर चर्चा की.’’ फ्रोमैन की इस साल सिडनी में हो रहे जी20 देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक में शामिल होने की योजना है. प्रवक्ता ने कहा ‘‘इस बैठक के दौरान उनकी सीतारमन से मुलाकात की योजना है ताकि हमारी व्यापार वार्ता की स्थिति की समीक्षा हो सके और भावी योजना पर विचारों का आदान-प्रदान हो सके.’’
