अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा: ईरान की सभ्यता खत्म करने को तैयार था अमेरिका; बोले- टारगेट थे 'लॉक एंड लोड'

US War Secretary Hegseth Claim: ईरान और अमेरिका के बीच छिड़े तनाव पर बड़ा खुलासा हुआ है. वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने बताया कि समझौता न होने पर अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने के लिए 'लॉक एंड लोड' मोड में था. ट्रंप की सख्त चेतावनी के बाद अब दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है.

US War Secretary Hegseth Claim: अमेरिका के वॉर सेक्रेटरी (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ ने बुधवार को पेंटागन में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अगर मंगलवार को ईरान के साथ समझौता (सीजफायर) नहीं होता, तो अमेरिका वहां की पूरी ‘सभ्यता’ को खत्म करने की तैयारी कर चुका था. पीट हेगसेथ के साथ इस ब्रीफिंग में यूएस जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन भी मौजूद थे. हेगसेथ ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पुलों और पावर प्लांट्स जैसे कई ठिकानों को निशाना बनाने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली थी और वे हमले के लिए पूरी तरह ‘तैयार’ थे.

ट्रंप की वॉर्निंग से डरा ईरान?

वॉर सेक्रेटरी हेगसेथ के मुताबिक, ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ‘एक पूरी सभ्यता’ खत्म हो जाएगी. हेगसेथ ने कहा कि ईरान को अमेरिका की ताकत का अंदाजा था. ट्रंप ने ईरान को साफ कर दिया था कि वे उनकी एनर्जी एक्सपोर्ट करने की ताकत छीन सकते हैं और अमेरिकी सेना वहां कहीं भी हमला कर सकती है. इसी डर की वजह से ईरान बातचीत की मेज पर आया और दो हफ्ते के सीजफायर (युद्धविराम) के लिए तैयार हुआ.

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का पोस्ट

समझौते से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा था कि एक पूरी सभ्यता आज रात खत्म हो सकती है, जो फिर कभी वापस नहीं आएगी. हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि ईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ के बाद अब वहां कम कट्टरपंथी और समझदार लोग सामने आएंगे. ट्रंप ने 47 साल के भ्रष्टाचार और मौत के खेल को खत्म होने की बात कहते हुए ईरान के लोगों के लिए बेहतर भविष्य की दुआ भी की.

पाकिस्तान की अपील पर रुकी बमबारी

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने उनसे अपील की थी कि वे ईरान पर हमला न करें. इसके बाद ट्रंप ने दो हफ्ते के लिए बमबारी और हमलों को रोकने का फैसला किया. हालांकि, इसके लिए शर्त रखी गई है कि ईरान ‘स्ट्रेट ऑफ होरमुज’ को तुरंत और पूरी तरह सुरक्षित तरीके से खोलेगा. ट्रंप का मानना है कि अब बातचीत के लिए एक अच्छा आधार तैयार हो गया है.

10 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर बनी बात

ट्रंप ने कहा कि ईरान की तरफ से मिले 10 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर अब आगे बातचीत होगी. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने अपने ज्यादातर मिलिट्री टारगेट पूरे कर लिए हैं और अब मिडिल ईस्ट में लंबी शांति के लिए समझौता फाइनल करने का समय है. ईरान के द्वारा पेश किए गए पॉइंट्स.

ट्रंप के मुताबिक, ईरान पुराने विवादों के लगभग सभी पॉइंट्स पर सहमत हो गया है और अगले दो हफ्तों में इस समझौते को आखिरी रूप दे दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान जंग पर हुआ सीजफायर, क्यों अगले 14 दिन पिछले 39 से ज्यादा अहम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >