अंग्रेजी में एक कहावत है ‘अरली टू बेड अरली टू राइस मेक ए मैन हेल्दी वेल्दी एंड वाइस’. जीवन में सफलता के लिए यह जरुरी है कि आप सुबह उठने के बाद अपना रुटीन बनायें. यदि आप ऐसा करते हैं तो दिनभर आप स्फूर्ति का अनुभव करते हैं. दुनियां के बहुत से लोग हैं जिन्होंने इस कहावत के अनुसार अपना जीवन ढाल लिया और वे शिखर पर पहुंचे. मार्गरेट थैचर सुबह 5:00 बजे,फ्रैंक लॉयड राइट 4 बजे,डिज्नी के सीईओ रॉबर्ट आइगर सुबह 4:30 बजे उठकर अपने दिनभर का कार्यक्रम तय करते हैं.
इन महान लोगों की दिनचर्या
व्यायाम
इनका मानना है कि दिन की शुरुआत व्यायाम से करनी चाहिए जिससे आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं. सुबह उठकर योगा,मॉर्निंग वॉक,साइकलिंग से करनी चाहिए. यदि एक घंटे आप जिम में भी बिताते हैं तो बहुत अच्छा है. मॉर्निंग वॉक हार्टअटैक से आपको दूर रखता है साथ हीं शरीर से कैलोरी घटाने में आपकी मदद करता है.
पूरे दिनभर का कार्यक्रम तय करना
यदि आप अपने दिनभर के कार्यक्रम को सुबह हीं तय कर लेते हैं तो आप अपने सभी कार्य को समय से और शांत दिमाग से कर पाते हैं. नहीं तो आपका दिन पूरा अस्त-व्यस्त हो जायेगा और आप कुछ काम भी नहीं कर पायेंगे. काम के बीच में आपको ब्रेक लेना भी जरुरी है.
अच्छा ब्रेकफास्ट
सुबह में अच्छा ब्रेकफास्ट अपके दिन को अच्छा बना सकता है. यह आपको दिनभर ऊर्जा प्रदान करता है. ब्रेकफास्ट में फल, दूध, जूस अंडे या रोटी स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है.
विज़ुअलाइज़ेशन
सुबह में एक घंटे ध्यान लगाना काफी जरुरी है. इसमें आप अपने दिन में करने वाले काम पर ध्यान लगायें जो सबसे ज्यादा जरुरी है. विज़ुअलाइज़ेशन से आपको उक्त कार्य करने में मदद मिलती है और आप बिना किसी थकान के उस काम को कर लेते हैं.
मुश्किल काम को सुबह में करने का प्रयास करें
आप जब दिनभर का प्लान बनाते हैं तो जो काम आपको मुश्किल लगे उसे सुबह में करने का प्रयास करें. ऐसा करने से आप स्ट्रेस में नहीं रहेंगे क्योंकि सुबह में आपका दिमाग शांत रहता है. यह ऐसा समय है जब आपमें एनर्जी लेबल काफी हाई होता है.
।।अपने सुबह की शुरुआत मुस्कान के साथ करें।।
महान लोगों की सुबह भी होती है ''हेल्दी''
अंग्रेजी में एक कहावत है ‘अरली टू बेड अरली टू राइस मेक ए मैन हेल्दी वेल्दी एंड वाइस’. जीवन में सफलता के लिए यह जरुरी है कि आप सुबह उठने के बाद अपना रुटीन बनायें. यदि आप ऐसा करते हैं तो दिनभर आप स्फूर्ति का अनुभव करते हैं. दुनियां के बहुत से लोग हैं जिन्होंने […]
