लो कार्ब डायट सही

एक रिसर्च के मुताबिक किसी मरीज के सिर या गले के कैंसर का इलाज चल रहा हो या पहले इन अंगों में कैंसर हुआ हो, तो भोजन में कार्बोहाइड्रेट और शूगर की मात्रा कम लेनी चाहिए, क्योंकि दोनों की मात्रा बढ़ने से दोबारा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. जिन लोगों ने कार्बोहाइड्रेट और सुक्रोज, […]

एक रिसर्च के मुताबिक किसी मरीज के सिर या गले के कैंसर का इलाज चल रहा हो या पहले इन अंगों में कैंसर हुआ हो, तो भोजन में कार्बोहाइड्रेट और शूगर की मात्रा कम लेनी चाहिए, क्योंकि दोनों की मात्रा बढ़ने से दोबारा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
जिन लोगों ने कार्बोहाइड्रेट और सुक्रोज, फ्रक्टोज, लैक्टोज और माल्टोज रूप में शूगर लिया, उनमें मौत का खतरा अधिक होता है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित इलिनोइस यूनिवर्सिटी की स्टडी में कैंसर के 400 मरीजों में 17 प्रतिशत से अधिक में कैंसर की पुनरावृत्ति देखी गयी, जबकि 42 फीसदी की मौत हो गयी. कम मात्रा में वसा वाले अनाज, आलू जैसे स्टार्च वाले भोजन खाने से खतरा कम हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >