https://www.youtube.com/watch?v=CeCBsTObl5A
Coronavirus Latest Update: भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जुड़े मामले लगातार घट रहे हैं. इसके बावजूद दूसरी लहर के खत्म होने या कमजोर पड़ने की बात करना गलत है. नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल के मुताबिक अभी हमारे देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कम नहीं हुई है. उन्होंने तीसरी लहर को भी लेकर अहम जानकारी साझा की है. वीके पॉल ने चेतावनी दी है कि अभी भारत में कोरोना की दूसरी लहर कम नहीं हुई है. तीसरी लहर का आना या नहीं आना हमारे हाथों में है. अगर हम अनुशासन में रहते हैं, गाइडलाइंस को फॉलो करते हैं तो तीसरी लहर को आने से टाला जा सकता है.
