Video: नाइट लैंडिंग के लिए कानपुर एयरपोर्ट तैयार, अंधेरे और कोहरे में भी उतरेंगे विमान, होगी ये खूबियां

Video: कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के 2800 मीटर के रनवे पर 1 किमी तक एप्रोच लाइट लगाई जाएगी. अभी फिलहाल 300 मीटर तक एप्रोच लाइट लगीं हुई है. एप्रोच लाइट लग जाने से रात और कोहरे में भी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग हो सकेगी.

कानपुर के चकेरीएयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धघाटन 26 मई को होगा.26 मई से यहा पर दिन और रात दोनो समय विमान उड़ान भरेंगे. वहीं एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के 2800 मीटर के रनवे पर 1 किमी तक एप्रोच लाइट लगाई जाएगी. अभी फिलहाल 300 मीटर तक एप्रोच लाइट लगीं हुई है.एप्रोच लाइट लग जाने से रात और कोहरे में भी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग हो सकेगी. भविष्य में एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या बढ़ती देखकर एयरफोर्स 1 किमी तक इन लाइटों को लगाएगा.इसके लिए जिला प्रशासन से वायु सेना ने जमीन मांगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >