नीरज GOLD चोपड़ा की जीत पर देश में जश्न, PM मोदी ने कहा- ‘थैंक्स, पानीपत ने दिखा दिया पानी’

नीरज चोपड़ा ने 13 साल बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक का गोल्ड मेडल जीता है. उनकी जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल कायम है.

https://youtu.be/TIYj654RiYY

Neeraj Chopra Javelin Throw: भारत के लिए शनिवार का दिन टोक्यो ओलंपिक से गोल्डन न्यूज लेकर आया. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया. नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से मैच के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को शुक्रिया कहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. नीरज चोपड़ा ने 13 साल बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक का गोल्ड मेडल जीता है. उनकी जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल कायम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >